Saturday, June 8, 2019

एक श्लोकी रामायण हिंदी भावार्थ सहित | रामरसायन

एक श्लोकी रामायण हिंदी भावार्थ सहित | रामरसायन

|| राम ||

Image result for ramdarbar


आदौ रामतपोवनादिगमनं हत्वा मृगं कांचनं

वैदेहीहरणं जटायुमरणं सुग्रीवसंभाषणम् ।

वालीनिर्दलनं समुद्रतरणं लंकापुरीदाहनं

पश्चाद्रावणकुंभकर्णहननमेतद्धि रामायणम् ॥

॥ एकश्लोकि रामायणं सम्पूर्णम् ॥


भावार्थ : एक बार श्री राम वनवास में गए |  वहां उन्होंने स्वर्ण मृग का पीछा किया और उसका वध किया | इसी दौरान उनकी पत्नी वैदेही यानि सीता जी का रावण द्वारा हरण किया गया | उनकी रक्षा करते हुए पक्षिराज जटायु ने अपने प्राण गवाएं | श्रीराम की मित्रता सुग्रीव से हुई | उन्होंने उसके दुष्ट भाई बालि का वध किया | समुद्र पर पुल बनाकर पार किया | लंकापुरी का दहन हुआ | इसके पश्चात् रावण और कुम्भकरण का वध हुआ | यही पूरी रामायण की संक्षिप्त कहानी है |

|| राम ||

No comments:

Post a Comment